Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप, तृणमूल उम्मीदवारों की कोर्ट जाने की चेतावनी

उन्होंने कहा कि अब जनता के जनादेश को वापस पाने के लिए वे अदालत का रुख करेंगी और न्यायिक जांच की मांग करेंगी

04 May 2026

ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप, तृणमूल उम्मीदवारों की कोर्ट जाने की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव के आसार के बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने ईवीएम में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत जाने की चेतावनी दी है। हल्दिया और रामनगर से तृणमूल उम्मीदवारों ने दावा किया है कि मतदान मशीनों में छेड़छाड़ हुई है।
हल्दिया से तृणमूल उम्मीदवार तापसी मंडल ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद भी ईवीएम की बैटरी 90 प्रतिशत से अधिक चार्ज दिखा रही है, जो सामान्य नहीं है। उनका कहना है कि सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होने के बाद मशीन की बैटरी इतनी अधिक नहीं रह सकती। उन्होंने दावा किया कि इससे स्पष्ट होता है कि ईवीएम पहले से “सेट” की गई थी और पूरे मामले में गड़बड़ी हुई है।
तापसी मंडल ने कहा कि इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब जनता के जनादेश को वापस पाने के लिए वे अदालत का रुख करेंगी और न्यायिक जांच की मांग करेंगी।
इसी तरह रामनगर से तृणमूल उम्मीदवार अखिल गिरी ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को मतदान होने के बावजूद मशीनों में 92 प्रतिशत तक चार्ज कैसे रह सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अखिल गिरी मतगणना के बीच ही केंद्र से बाहर निकल आए और विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने भी चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
हालांकि खबर लिखे जाने तक ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल उम्मीदवारों की कोर्ट जाने की चेतावनी
उन्होंने कहा कि अब जनता के जनादेश को वापस पाने के लिए वे अदालत का रुख करेंगी और न्यायिक जांच की मांग करेंगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News